
जालंधर किडनी रैकेट केस की आज सुनवाई
जालंधर के बहुचर्चित किडनी रैकेट मामले की आज अदालत में अहम सुनवाई हो रही है। आरोप है कि शहर के एक निजी नेशनल किडनी हॉस्पिटल में फर्ज़ी कागज़ात के ज़रिए गरीब लोगों की किडनी निकाल कर अलग–अलग मरीजों को लगाया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि कई ट्रांसप्लांट्स में दाता और रिसीवर को नज़दीकी रिश्तेदार दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे। इस केस में डॉक्टरों, दलालों और अस्पताल स्टाफ पर मानव अंग प्रत्यारोपण कानून और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत कार्रवाई चल रही है, और








































