“जालंधर में लकड़ी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की जा रही है। गोदाम में लकड़ी भरी होने के कारण आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन गोदाम में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।











