“पंजाब के लुधियाना से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जालंधर बाईपास के पास सड़क किनारे एक युवक का शव टुकड़ों में कटा हुआ मिला। आधा शरीर अधजला था, जबकि बाकी हिस्सा एक सफेद ड्रम के अंदर से बरामद हुआ। राहगीर ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके को सील कर जांच शुरू कर दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दविंदर के रूप में हुई है, जो दो दिन पहले ही मुंबई से लुधियाना लौटा था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हत्या के हर एंगल से जांच की जा रही है।”]











